दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत पद्मश्री देने की मांग बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2021

बेंगलुरू। कन्नड़ फिल्म अभिनेता पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत पद्मश्री’ पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की मांग बढ़ती जा रही है। कर्नाटक सरकार के दो मंत्रियों ने रविवार को मुख्यमंत्री से इस संबंध में केंद्र से सिफारिश करने का आग्रह किया। कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता डॉ राजकुमार के पांच बच्चों में सबसे छोटे पुनीत राजकुमार को सिनेमा जगत का सितारा माना जाता था। पुनीत (46) का 29 अक्टूबर को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। कर्नाटक के कृषि मंत्री बी सी पाटिल ने कहा कि पुनीत राजकुमार को उनकी उपलब्धियों के लिए जीवित रहते हुए ही पद्मश्री दिया जाना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्य से अब वह हमारे बीच नहीं हैं, इसलिए यह सम्मान उन्हें मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने पति के साथ भारतीय अंदाज में US में मनायी दिवाली, निक जोनास का ये पोस्ट दिल जीत लेगा

कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता प्रेम ने भी पुनीत राजकुमार को पद्मश्री दिए जाने की कामना की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पुनीत को मरणोपरांत पद्मश्री देने का आग्रह किया था। हाल ही में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ऐसी मांग पर मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, पद्म पुरस्कारों के लिए कब और किन क्षेत्रों के लोगों की सिफारिश की जानी चाहिए, इसको लेकर नियम हैं, यह एक तरह से पुनीत राजकुमार के लिए सर्वसम्मत सिफारिश होगी। राज्य सरकार प्रत्येक पहलू पर विचार करते हुए फैसला करेगी।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में SIR पूरा होने के बाद Voter List जारी, कुल 71.58 लाख मतदाता दर्ज

flydubai पायलट Smit Machhar ने घायल हालत में खोला Cockpit, PM Modi ने की जमकर तारीफ

Education Ministry ने 5 Classical Languages के लिए Centres of Excellence को दी हरी झंडी

AIIMS Bhopal में Assistant Professor पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें ईमेल से आवेदन