पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'बांग्ला' रखने की मांग, TMC ने कहा- जनादेश का सम्मान करने की जरूरत

By अभिनय आकाश | Feb 04, 2025

तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'बांग्ला' करने की मांग करते हुए कहा कि इसमें राज्य के इतिहास और संस्कृति की झलक मिलती है। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए, पार्टी सांसद रीताब्रत बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा ने जुलाई 2018 में राज्य का नाम बदलने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन केंद्र अभी तक इस पर सहमत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि 'पुन: नामकरण हमारे राज्य के इतिहास, संस्कृति और पहचान के अनुरूप होगा और हमारे लोगों की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करेगा।

इसे भी पढ़ें: Jasprit Bumrah की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, चैंपियंस ट्रॉपी से पहले करना होगा ये काम

किसी भी राज्य का नाम आखिरी बार 2011 में बदला गया था, जब उड़ीसा ओडिशा बन गया था। पिछले कुछ वर्षों में कई शहरों के नाम में बदलाव देखा गया है। इनमें बॉम्बे शामिल है, जिसे 1995 में मुंबई में बदल दिया गया, 1996 में मद्रास को चेन्नई, 2001 में कलकत्ता को कोलकाता और 2014 में बैंगलोर को बेंगलुरु कर दिया गया। बीजद के देबाशीष सामंतराय ने बाली यात्रा को राष्ट्रीय त्योहार का दर्जा देने की मांग की। 

प्रमुख खबरें

पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

FCRA Amendment Bill 2026 | संसद में 12 अगस्त को पेश होगा विवादित FCRA बिल, विपक्ष से बोले रिजिजू- राजनीतिक विरोधी हैं, दुश्मन नहीं

FCRA Amendment Bill 2026 | द्रमुक सांसद पी. विल्सन और ईसाई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, कानून वापस लेने की मांग

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order