किसान नेता डल्लेवाल का अनशन खत्म कराने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और केंद्र को दिया बड़ा निर्देश

By अभिनय आकाश | Dec 13, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने  आमरण अनशन कर रहे पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की। सुप्रीम कोर्ट  ने पंजाब और केंद्र से किसान नेता डल्लेवाल को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और उन्हें आमरण अनशन तोड़ने के लिए मनाने को कहा। किसान नेता के आमरण अनशन पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान करें, लेकिन उन्हें अनशन तोड़ने के लिए मजबूर न करें। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों से किसान नेता डल्लेवाल से तुरंत मुलाकात करने को कहा लेकिन उनके आंदोलन को तोड़ने के लिए किसी भी बल प्रयोग के खिलाफ आगाह किया। सुप्रीम कोर्ट  ने कहा कि पंजाब के किसान नेता डल्लेवाल के अनशन को तोड़ने के लिए किसी भी प्रकार का बल प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए, जब तक कि उनकी जान बचाना जरूरी न हो।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ