Nagpur violence: औरंगजेब का कब्र हटाने की मांग, बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की गई जनहित याचिका

By अभिनय आकाश | Mar 21, 2025

नागपुर हिंसा के बाद मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने का मुद्दा हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (ओआईएल) दायर की गई है। केतन तिरोडकर नामक व्यक्ति ने बॉम्बे उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर औरंगजेब के मकबरे को ध्वस्त करने तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को औरंगजेब के मकबरे को राष्ट्रीय स्मारकों की सूची से हटाने का निर्देश देने की मांग की है, क्योंकि यह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अधिनियम, 1958 की धारा 3 के अनुरूप नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Nagpur में आज होगी जुमे की नमाज़, मस्जिद के बाहर कड़ी की गई सुरक्षा

दक्षिणपंथी संगठनों की मांग के बीच कि महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले के खुल्ताबाद में मुगल बादशाह औरंगजेब के मकबरे को हटाया जाए, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 18वीं सदी की इस इमारत के दो तरफ टिन की चादरें लगा दी हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को नागपुर में हुई हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि भारत विविधता में एकता के लिए जाना जाता है। साइबर अपराध विभाग ने फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब अधिकारियों से उनके प्लेटफॉर्म पर 230 प्रोफाइल के बारे में जानकारी मांगी है और उन्हें ब्लॉक करने की मांग की है, डीसीपी साइबर क्राइम लोहित मतानी ने नागपुर में संवाददाताओं को बताया।

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं