Bangladesh में हिंदुओं पर हमले, मोहम्मद यूनुस से नोबेल पुरस्कार वापस लेने की मांग, प्रभासाक्षी के सवाल पर विदेश मंत्रालय ने जानें क्या कहा

By अभिनय आकाश | Dec 13, 2024

कुछ सांसदों ने नोबल कमेटी को पत्र लिखा है कि मोहम्मद यूनुस का नोबल शांति पुरस्कार की फिर से समीक्षा की जाए। इस विषय पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया क्या है। प्रभासाक्षी के इस सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि ये सवाल नोबल लॉरेट कमेटी से पूछिए। हमारे पास इसका जवाब नहीं है। आपको बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं के कथित दमन और नरसंहार के खिलाफ विभिन्न हिंदू संगठनों ने गुरुवार को शिमला में प्रदर्शन किया और पड़ोसी देश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को नोबेल शांति पुरस्कार वापस लेने की मांग की।

इसे भी पढ़ें: अगर पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध रोक दिया तो...बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा निशाना

श्रीवास्तव ने कहा कि दुर्भाग्य से जेहादी मानसिकता वाले एक व्यक्ति को सलाहकार बनाया गया है, और वह मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन करते हुए हिंदू और बौद्ध मंदिरों के विनाश को प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने यूनुस को हमलों के पीछे का 'मास्टरमाइंड' कहा। उन्होंने कहा कि यूनुस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मामला दायर किया जाना चाहिए और नोबेल पुरस्कार समिति को 2006 में उन्हें दिया गया शांति पुरस्कार वापस लेने पर विचार करना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने H-1B Visa पर लगाया 1 लाख डॉलर का शुल्क एक साल और बढ़ाया

The Scandal K-Drama Review | सोन ये-जिन और जी चांग-वूक का जादू, धीमी रफ्तार के बावजूद बांधे रखती है नेटफ्लिक्स सीरीज़

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन