सत्‍ता विपक्ष को अपमानित करेगी तो लोकतंत्र का सम्‍मान कैसे बचेगा : अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्‍यालय समेत सभी जिलों में लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 118वीं जयंती मनाई। सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने बयान में लोक नायक को शत-शत नमन करते हुए प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग विपक्ष को अपमानित करेंगे तो लोकतंत्र का सम्मान कैसे बचेगा। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष पर “डीएनए” जैसे अप्रासंगिक आरोप लगाने से विपक्ष कमजोर नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: कुर्सी जाने के डर से योगी आदित्यनाथ विपक्ष पर साजिश रचने का लगा रहे आरोप: अखिलेश यादव

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी सरकार के समय जो थोड़ा काम रह गया था उसके लिए भाजपा सरकार बजट नहीं दे रही है। इससे जाहिर है कि भाजपा सरकार और इसके नेतृत्व की मानसिकता कितनी निम्न स्तरीय हैं। उन्‍होंने दावा किया कि स्‍वतंत्रता आंदोलन में भाजपा नेतृत्‍व का कोई योगदान नहीं था इसलिए उन्‍हें जेपी केंद्र के महत्‍व और आवश्‍यकता का अंदाजा नहीं हो सकता है।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जेपी की जयंती पर सभी जिलों में उनके चित्र और प्रतिमाओं पर माल्‍यार्पण किया। राजधानी लखनऊ में जेपी अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में स्थापित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने माल्यार्पण किया। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भी जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया गया। लखनऊ में सिविल अस्पताल में युवा नेता दीपक रंजन के नेतृत्व में 60 युवाओं ने रक्तदान किया।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र