महाराष्ट्र उठापटक को लेकर गहलोत ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- हिंदुत्व के नाम पर लोकतंत्र हो रहा कमजोर

By अनुराग गुप्ता | Jun 22, 2022

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र में सियासी उठापटक जारी है। इसी बीच शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा को भंग करने के संकेत दिए हैं। दरअसल, शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे तकरीबन 40 विधायकों के साथ असम के रैडिसन ब्लू होटल में अपना डेरा जमाए हुए हैं। उनके साथ शिवसेना विधायकों के साथ-साथ कुछ निर्दलीय विधायक भी मौजूद हैं।

हॉर्स ट्रेडिंग करके गिरा रहे हैं सरकारें

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ये कहां की प्रक्रिया है, राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग करते हैं। पहले मध्य प्रदेश फिर राजस्थान, उस समय से ही महाराष्ट्र इनके टारगेट पर चल रहा था। अंदर ही अंदर षड्यंत्र किया, वो षड्यंत्र बाहर आ गया। देश देख रहा है।

उन्होंने कहा कि कल्पना कीजिए अगर हमारी सरकार को विदेशी मुल्क गिराने लग जाएं, तो देश का क्या होगा। आज ये लोग (भाजपा) हॉर्स ट्रेडिंग करके सरकारें गिरा रहे हैं। कानून व्यवस्था खराब हो गई है। 10 करोड़, 20 करोड़, 30 करोड़ जितना भी पैसा देकर अपनी तरफ कर रहे हैं, मजाक बना रखा है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी विधायक बोले- हम राकांपा और कांग्रेस के काम करने के तरीके से नाराज हैं 

अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने हर चीज का मजाक बनाया है। वे षड्यंत्र रच रहे थे और शुरू से ही महाराष्ट्र को निशाना बना रहे थे लेकिन अब यह बात सामने आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को अहंकारी नहीं होना चाहिए और संविधान के अनुसार देश चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के नाम पर देश में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है, लोग अभी समझ नहीं रहे हैं, बाद में लेकिन पछताएंगे।

प्रमुख खबरें

CM Sukhu ने Delhi में युवाओं को हिरासत में लेने पर जताई चिंता, कहा विरोध मौलिक अधिकार है

Zimbabwe Women टीम की कप्तानी Josephine Nkomo को, भारत दौरे के लिए टीम घोषित

Island Grounds में छात्रों से संवाद करेंगे Rahul Gandhi, NEET पर होगी चर्चा

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा