भाजपा सरकार जाएगी तभी बचेगा लोकतंत्र, अखिलेश बोले- 2022 में बनेगी समाजवादी की सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि किसान दंभी भाजपा सरकार को सड़क पर ले आएंगे और यह सरकार जाएगी तभी लोकतंत्र बचेगा। सपा मुख्‍यालय में मंगलवार को पूर्व मुख्‍यमंत्री ने गोंडा से बसपा के लोकसभा प्रत्‍याशी रहे मसूद आलम, पूर्व विधायक रमेश गौतम और मशहूर शायर मुनव्‍वर राना की बेटी सुमैया राना समेत कई प्रमुख नेताओं को सपा में शामिल कराने के बाद संवाददाताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अन्याय- अत्याचार की सीमा पार कर दी है। कोई भी आवाज़ उठाता है, तो उसकी आवाज़ दबाने का काम सरकार कर रही है। यह सरकार जाएगी तभी लोकतंत्र बचेगा। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश ने पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पर लगाए आरोप, बीजेपी ने किया पलटवार 

उन्होंने आज फि‍र दोहराया कि सपा सभी को साथ लेकर चलेगी और छोटे दलों के लिए दरवाजा खुला रखेगी। यादव ने आरोप लगाया, भाजपा सरकार के फ़ैसलों से देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है और नोटबंदी तथा लॉकडाउन इसके उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में पैदल अपने घर जाते समय 90 से अधिक मज़दूरों की मौत हो गई लेकिन सरकार ने किसी की मदद नहीं की। सपा अध्‍यक्ष ने आरोप लगाया, भाजपा दूसरे दलों के नेताओं को तोड़ती है और उन्हें लड़ाती है, झगड़े कराती है और उसका फायदा उठाती है। पश्चिम बंगाल में भी यही कर रही है। उत्तरप्रदेश में भी विधानसभा चुनाव से पहले यही किया था। उन्‍होंने पश्चिम बंगाल की जनता से भाजपा को हराने की अपील की।

प्रमुख खबरें

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी

Stray Dogs की अंधाधुंध हत्या का डर, Supreme Court के आदेश पर NGO ने उठाए गंभीर सवाल