डेमोक्रेटिक सांसदों ने ट्रम्प से दक्षिण एवं मध्य एशिया का पद भरने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2019

वॉशिंगटन। हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी  के डेमोक्रेटिक सदस्यों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश सचिव को नामित करने का आग्रह किया। इस प्रशासन का यह महत्वपूर्ण राजनयिक पद 28 महीनों से खाली है।

इसे भी पढ़ें: शी और पुतिन से जून में मिलेंगे ट्रंप, पोम्पिओ बोले- US और रूस के बीच होंगे बेहतर संबंध

हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी‘ के डेमोक्रेटिक सांसदों ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन की शुरुआत से ही इस पद पर किसी की स्थायी नियुक्ति नहीं की गई, जो विश्व के इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए रणनीति बनाने में विदेश मंत्रालय की क्षमता को बाधित कर रहा है।

पत्र में कहा गया कि विदेश मंत्रालय पर वरिष्ठ स्तर के अधिकारी की कमी के कारण दक्षिण एशिया से जुड़े मामले काफी प्रभावित हो रहे हैं। इस पत्र पर कांग्रेस सांसद एलियट एंजल ने भी हस्ताक्षर किए थे।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह