Democratic Party के नेताओं और ‘White House’ ने सरकारी ‘शटडाउन’ से बचने के लिए समझौता किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2026

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी और राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने आंशिक सरकारी ‘शटडाउन’ को टालने और गृह मंत्रालय के लिए अस्थायी वित्त पोषण पर सहमति बना ली है। यह सहमति उस समय बनायी गयी है जब दोनों पक्ष राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तेज किए गए आव्रजन प्रवर्तन पर नियंत्रण को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

इसी पृष्ठभूमि में दोनों पक्षों ने गृह मंत्रालय के वित्त पोषण को बाकी बजट विधेयक से अलग करने और दो सप्ताह के लिए गृह मंत्रालय को निधि देने पर सहमति जताई है, ताकि इस दौरान अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी को नियंत्रित करने के उन कदमेां पर चर्चा की जा सके जिनकी मांग डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता कर रहे हैं।

यह संभावित समझौता उस घटनाक्रम के बाद सामने आया है, जब बृहस्पतिवार को डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने गृह मंत्रालय को वित्त पोषण देने वाले विधेयक को रोकने के लिए मतदान किया था।

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ‘‘रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता सितंबर तक सरकार के अधिकांश हिस्सों के लिए वित्त पोषण सुनिश्चित करने पर एकमत हो गए है’’ और साथ ही गृह मंत्रालय के मौजूदा वित्त पोषण को आगे बढ़ाया गया है।

डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी शर्तें नहीं मानी गईं तो वे व्यापक खर्च विधेयक को रोकने के लिए तैयार हैं, जिससे ‘शटडाउन’ का खतरा पैदा हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Women Health: Health के लिए Game Changer हैं ये 4 बीज, महिलाएं इन्हें अपनी Diet में जरूर करें शामिल

Kids Summer Breakfast: बच्चों के नाश्ते से हटाएं ऑयली फूड, ये Light Breakfast देगा भरपूर पोषण

मिसाल पेश करते PM Modi: अपने काफिले का आकार 50% घटाया, ई-वाहन पर जोर, आर्थिक संकट से निपटने के लिए बनाया मास्टर प्लान

Tamil Nadu CM Floor Test | तमिलनाडु विधानसभा में महामुकाबला! मुख्यमंत्री विजय का आज फ्लोर टेस्ट, सीधा प्रसारण और AIADMK में बड़ी बगावत!