Arab League visits China: 16 हजार मस्जिदों को तोड़ा, मुसलमानों को बनाया बंधक, अब वहीं की सैर कराने मुस्लिम देशों के प्रतिनिधियों को ले गया चीन

By अभिनय आकाश | Jun 07, 2023

चीन इस्लाम से जुड़ी सभी चीजों को धीरे-धीरे करके मिटा रहा है। चीनी सरकार ने अभियन छेड़ा हुआ है कि वो देश की सभी मस्जिदों पर मेड इन चाइना छाप छोड़ देगा। मतलब साफ है कि या तो वो मस्जिदों को पूरी तरह तोड़ देगा या फिर उसकी बनावट को ही बदल देगा। चीन में मुसलमान और सरकार आमने-सामने हैं। कुछ दिनों पहले की ही बात है जब एक मस्जिद के पुनर्निमाण के दौरान पुलिस और लोगों के बीच झड़प की तस्वीरें भी सामने आई थी। लेकिन चीन की करतूतों पर मुस्लिम देशों ने आंखे मूंद रखी हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले कुछ सालों में चीन ने युन्नान और शिनजियांग के इलाकों में 16 हजार मस्जिदों को तोड़ दिया है। 

इसे भी पढ़ें: चीन से लगी सीमा पर अब भारतीय सेना के लिए पहुंच होगी और आसान, इस सड़क को मिला NH का दर्जा

आपको बता दें की चीन अरब लीग के लोगों को शिनजियांग लेकर पहुंचा है। शिनजियांग उईगर मुस्लिमों का इलाका है। चीन अरब लीग के डेलीगेट्स और अधिकारियों को शिनजियांग की सैर कराने लेकर गया है। अरब लीग में 22 देश शामिल हैं। चीन अरब और अफ्रीकी देशों के इस संगठन को दिखाना चाहता है कि शिनजियांग में सबकुछ ठीक ठाक चल रहा है। 

प्रमुख खबरें

सूरत और दमन को बड़ी सौगात! प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ₹22,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

India-US Trade Deal | भारत-अमेरिका व्यापार समझौता होगा? पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती से सुलझेगी टैरिफ की उलझन!

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।