By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2021
जम्मू। राष्ट्रीय बजरंग दल और कुछ अन्य संगठनों ने विवादास्पद वेब सीरीज ‘तांडव’ के खिलाफ यहां बृहस्पतिवार को अलग-अलग प्रदर्शन किया। इन संगठनों का आरोप है कि ‘तांडव’ में हिंदू देवी-देवताओं को आपत्तिजनक तरीके से प्रदर्शित किया गया और इससे धार्मिक भावनओं को ठेस पहुंचती है।