Pune में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अडाणी समूह की ईडी और जेपीसी से जांच कराने की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2023

पुणे। पुणे शहर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि अडाणी समूह के वित्तीय मामलों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराई जाए। पुणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शिंदे और पार्टी के अन्य नेताओं ने पुणे कलेक्ट्रेट के पास एसबीआई शाखा के बाहर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। शिंदे ने पूछा, “हमारे नेता राहुल गांधी अडाणी समूह के शेयर दुर्घटना मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई जांच शुरू नहीं की गई है।

प्रमुख खबरें

पीटीआई नेताओं की हिरासत मामला: Peshawar High Court ने बड़ी पीठ के गठन के लिए मुख्य न्यायाधीश को भेजी याचिकाएं

MP Rajya Sabha By-Election: दो पर्चे रद्द होने से Union Minister Hardeep Singh Puri निर्विरोध चुने जाएंगे

Central Government ने दवा रसायनों पर निगरानी बढ़ाई, हर खेप को NOC अनिवार्य

BCCI ने महिला टीम के फील्डिंग कोच और पुरुष टीम के मुख्य फिजियो के लिए मांगे आवेदन