दोहरे धमाकों के विरोध में जम्मू और उधमपुर में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2022

जम्मू। दोहरे बम धमाकों के बाद जम्मू और उधमपुर जिलों में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य सड़कें जाम कर दीं। सूत्रों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के उधमपुर में संदिग्ध आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को सुबह एक स्टैंड में खड़ी बस में आईईडी विस्फोट किया। उसके नौ घंटे के अंदर दूसरा धमाका हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने ‘हाई अलर्ट’ घोषित कर दिया है। उधमपुर में तीन स्थानों पर लोग सड़कों पर आ गये और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान का पुतला फूंका और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाये।

इसे भी पढ़ें: अडाणी समूह की अनुषंगियों ने गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 10,238 करोड़ रुपये जुटाए

जम्मू शहर में शिवसेना, बजरंग दल और डोगरा फ्रंट ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया और विस्फोट करने वालों को बेनकाब करने एवं उनका सफाया करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान-विरोधी नारे लगाये और रैलियां निकालीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी ए मीर ने भी इन दोनों धमाकों की कड़ी निंदा की और इसे स्तब्धकारी एवं अत्यंत शर्मनाक करार दिया।

प्रमुख खबरें

अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी के पुस्तकालय को दिवाली तक मिलेंगी किताबें, डीएम ने दिया भरोसा

Abhijeet Dipke की दादी के निधन की खबर पर विवाद, दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी कर दिया जवाब

रुपये में कमजोरी से MCX पर Gold वायदा एक प्रतिशत चढ़ा, सीमित दायरे में कारोबार के आसार

NIT Hamirpur के Media Conclave में बोले प्रो केजी सुरेश, एक्टिविस्ट नहीं फैक्टिविस्ट बनें पत्रकार