महाराष्ट्र के पीएमसी बैंक के जमाकर्ताओं का दिल्ली में आरबीआई कार्यालय पर प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2020

नयी दिल्ली। घोटाले की शिकार पीएमसी बैंक में पैसा जमा करने वाले दिल्ली के लोगों ने सोमवार को रिजर्व बैंक के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपना जमा पैसा लौटाये जाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि अगर उनका पैसा नहीं लौटाया गया और उनकी चिंताओं को दूर नहीं किया गया वे दो मार्च से भूख हड़ताल करेंगे। 

मालवीय नगर से आये हेमंत कुमार ने कहा, ‘‘जबतक हम आरबीआई के बाहर शाहीन बाग जैसा विरोध नहीं करेंगे, ये लोग नहीं समझेंगे। अगर वे हमारी बात नहीं सुनते हैं, हम आरबीआई के बाहर सड़क जाम करेंगे।’’ एक अन्य जमाकर्ता टेक चंद ने कहा, ‘‘मेरी पत्नी किडनी की मरीज है और उसे महीने में दो बार डायलिसिस के लिये जाना होता है। मैं क्या करू? मैं इस स्थिति स्वयं को असहाय महसूस कर रहा हूं।’’ टेक चंद का खाता तिलक नगर शाखा में है। जनकपुरी के तजिन्दर पाल सिंह गुजराल ने कहा कि उन्होंने अपना मकान बेचकर 2.5 करोड़ रुपये बैंक में जमा कराया। उसके एक दिन बाद सितंबर में बैंक बंद हो गया।

इसे भी पढ़ें: सेबी ने सरकार को यूनियन बैंक के शेयरधारकों के लिये खुली पेशकश से छूट दी

पंजाब एंड महाराष्ट्र कोअपरेटिव बैंक (पीएमसी) में कथित धोखाधाड़ी की बात सामने आने के बाद आरबीआई ने बैंक पर पाबंदी लगा दी। इसके तहत बैंक से जमा निकासी पर शुरू में 1,000 रुपये की पाबंदी लगायी गयी। उसके बाद सीमा बढ़ाकर 10,000 रुपये और इस सप्ताह की शुरूआत में 50,000 रुपये किया गया। फंसे कर्ज के बारे में सही जानकारी नहीं देने को लेकर पीएमसी को 23 सितंबर को छह महीने के लिये आरबीआई प्रशासिक के अंतर्गत लाया गया। बैंक ने 6,500 करोड़ रुपये का कर्ज एचडीआईएल को दिया जो उसके कुल कर्ज का 73 प्रतिशत है। बाद में कंपनी दिवालिया हो गयी। इससे बैंक की समस्या बढ़ी।


2019 की वो सभी बड़ी आर्थिक घटनाएं जो आपके लिए जानना हैं जरूरी

प्रमुख खबरें

Nepal ने खो दिये Sugauli Treaty के Original Document ! अब भारत के साथ कैसे सुलझायेगा सीमा विवाद?

Sara Ali Khan Birthday: Star Kid होने के बावजूद Sara Ali Khan ने अभिनय से बनाई पहचान, डेब्यू से Filmfare तक का खास सफर

Solar Eclipse 2026: क्या भारत में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें Sutak Timing और महत्व

Prabhasakshi NewsRoom: Bangladesh PM से मिलने के तुरंत बाद Delhi आकर PM Modi से मिले Dinesh Trivedi, पलट गया पूरा खेल