केंद्र सरकार पर बरसे गुलाम नबी आजाद, बोले- कश्मीर में CM को MLA, DGP को थानेदार बना दिया गया

By अनुराग गुप्ता | Nov 27, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रियासत को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया है। वरना आमतौर पर केंद्रशासित प्रदेश को राज्य बनाना जाता है। यह तो ऐसा हुआ जैसे पुलिस महानिदेशक को थानेदार बना दिया गया। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि आमतौर पर केंद्रशासित प्रदेश को राज्य बनाना जाता है। यह तो ऐसा हुआ जैसे पुलिस महानिदेशक को थानेदार बना दिया गया। मुख्यमंत्री को विधायक बना दिया और मुख्य सचिव को पटवारी बना दिया। ऐसा काम हुआ है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर को लेकर क्या है केंद्र सरकार का 'फ्यूचर प्लान'? लोगों का मन टटोलने के लिए 70 मंत्रियों को भेज रहे पीएम मोदी

कांग्रेस नेता ने कहा कि अक्लमंद आदमी ऐसा काम नहीं कर सकता है। कहीं-न-कहीं कुछ गड़बड़ हुआ है। ऐसी बात सोचना जो हो नहीं सकती, एक अनहोनी चीज हो गई। दरअसल, मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के कुछ प्रावधानों को समाप्त कर इसे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्रशासित प्रदेशों का स्वरूप दिया था।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter