उत्तर प्रदेश में लगी डेंगू- मलेरिया पर लगाम, योगी सरकार ने खत्म की राज्य से जानलेवा बीमारी, इस सीजन बस एक व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2022

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि एक जनवरी 2022 से 13 सितंबर 2022 तक प्रदेश में डेंगू से सिर्फ एक मौत हुई और मलेरिया से किसी भी रोगी की मौत इस अवधि में नहीं हुई। समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्‍य मनोज कुमार पांडेय ने शुक्रवार को मानसून सत्र के पांचवें दिन प्रश्नकाल में अल्पसूचित तारांकित प्रश्‍न किया था जिसके लिखित उत्‍तर में स्वास्थ्य महकमा संभाल रहे पाठक ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: अपराध के खिलाफ योगी की 'जीरो टॉलरेंस' नीति, विधेयक में संशोधन, अब गंभीर अपराध के आरोपियों को नहीं मिलेगी अग्रिम जमानत

उन्होंने बताया कि उपरोक्त अवधि में डेंगू के 905 और मलेरिया के 2149 मरीज सामने आए और इनमें डेंगू से सिर्फ एक मौत और मलेरिया से एक भी मौत नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि सपा सदस्यों ने सुबह सत्र शुरू होते ही सदन से बहिर्गमन कर दिया था लेकिन विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना ने यह व्यवस्था दी कि सभी तारांकित, अतारांकित प्रश्नों के उत्‍तर विधानसभा के पोर्टल पर अपलोड हो गये हैं, इसलिए उन्हें उत्तरित माना जाएगा। हालांकि मूल प्रश्नकर्ता के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने अन्‍य सदस्‍यों को पूरक प्रश्‍न का मौका नहीं दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर