Karnataka में बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले, BJP नेता ने की आपातकालीन स्थिति घोषित करने की मांग

By Prabhasakshi News Desk | Jul 07, 2024

बेंगलुरु । कर्नाटक में डेंगू के मामलों में वृद्धि होने की खबरों के बीच, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने रविवार को सरकार से इसे आपातकालीन स्थिति घोषित करने तथा लोगों के लिए डेंगू की जांच की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने डेंगू के प्रसार पर निगरानी रखने और इसे नियंत्रित करने के लिए अन्य उपायों के अलावा प्रत्येक तालुका में एक कार्यबल और एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार राज्य में दो लाख से अधिक लोग डेंगू से संक्रमित हैं। अशोक ने कहा कि सरकार को जांच का खर्च वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा, जिस प्रकार से हमने कोविड के दौरान मुफ्त जांच की थी... मैं सरकार से तुरंत जांच मुफ्त करने का आग्रह करता हूं। जांच के लिए 600 से 1,000 रुपये लिये जा रहे हैं, गरीब लोग जांच नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने कहा, सरकार को डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी की स्थिति को आपातकालीन स्थिति घोषित कर देना चाहिए और अधिकारियों को सतर्कता बरतनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

ICC Rankings: हार के बावजूद भारतीय दिग्गजों का जलवा, Shubman Gill नंबर 2 पर, Joe Root की टॉप 10 में वापसी

CJP Student Movement पर 24 साल बाद फिर साथ दिखे Yuvraj Singh और Mohammad Kaif, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

CWG 2026: Putul Sonowal ने World Champion Ryan Bester को हराकर किया बड़ा उलटफेर, भारत की शानदार शुरुआत

Hansi Flick के भरोसे ने बदली किस्मत, Borussia Dortmund छोड़ Barcelona में शामिल हुए Karim Adeyemi