डेंगू से सितंबर तक 80 लोगों की मौत, 40,00 देशवासी प्रभावित: स्वास्थ्य मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2018

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में इस साल सितंबर तक डेंगू से 80 से अधिक लोगों की जान गयी है और करीब 40 हजार लोग इससे प्रभावित हुए हैं। नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम(एनवीबीडीसीपी) के आंकड़ों के अनुसार डेंगू से 30 सितंबर तक 83 लोगों की जान गयी है, जबकि 40868 लोग इससे प्रभावित हुए हैं। इसमें बताया गया कि पिछले साल मच्छर जनित बीमारी से 325 लोगों की मौत हुई थी और 188401 लोग प्रभावित हुए थे।

आंकड़ों के अनुसार 30 सितंबर 2018 तक डेगू की बीमारी से केरल में 35 लोगों की मौत हुई और 3660 लोग इसकी चपेट में आये। महाराष्ट्र में 18 लोगों की डेंगू से मौत हुई और 4667 लोग प्रभावित हुए। इसमें बताया गया कि छत्तीसगढ़ में डेंगू से 10 लोगों की मौत हुई जबकि 1983 लोग इस बीमारी की जद में आये। वहीं दिल्ली में 1156 लोग इस बीमारी से पीड़ित हुए लेकिन कोई मौत नहीं हुई।

प्रमुख खबरें

Baramati का रेलवे स्टेशन अपनी बदहाली पर बहा रहा आँसू, 50 साल से नहीं बदले हालात

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन

Nitish Kumar ने फिर बोला लालू पर बड़ा हमला, अपने हटा तो पत्नी को बनाया, 9 गो बच्चा पैदा कर लिया...

भारत की A1 डिप्लोमेसी का एक और नजारा, ईरान की कैद से 17 भारतीयों को मिली आजादी, दुनिया हैरान!