दिल्ली में डेंगू का कहर! मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हुई, कुल मामले 1530 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू से पांच और लोगों की मौत के बाद, इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई, जबकि अभी तक इसके 1530 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। एक नगर निकाय की ओर से सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 2017 के बाद से, डेंगू से मौत के यह सर्वाधिक मामले हैं। 2017 और 2016 में डेंगू से 10- 10 लोगों की मौत हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में इस साल सामने आए कुल मामलों में से अक्टूबर में ही 1196 मामले सामने आए।

इसे भी पढ़ें: फडणवीस vs मलिक: ड्रग्स केस में दिवाली के बाद फूटेगा कौन सा बड़ा बम?

इससे पहले 2018 में 1595 मामले सामने आए थे। शहर में मच्छर जनित बीमारियों का आंकड़ा एकत्रित कर रहे दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में डेंगू के कुल 1072 मामले सामने आए थे और इससे एक व्यक्ति की मौत हुई थी। एसडीएमसी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, डेंगू से 2019 में दो, 2018 में चार, 2017 में 10 और 2016 में भी 10 लोगों की मौत हुई थी। इस साल डेंगू के सर्वाधिक के 1196 मामले अक्टूबर में सामने आए। 2021 जनवरी में डेंगू का एक भी मामला सामने नहीं आया था। फरवरी में दो, मार्च में पांच, अप्रैल में 10, मई में 12, जून में सात, जुलाई में 16 और अगस्त में 172 मामले सामने आए थे। नगर निकाय की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में इस साल 30 अक्टूबर तक मलेरिया के 160 और चिकुनगुनिया के 81 मामले भी सामने आ चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में