नोएडा में डेंगू, मलेरिया, कोविड के बीच अब दिमागी बुखार का खतरा, 3 संदिग्ध मरीज मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2021

नोएडा। डेंगू, मलेरिया और कोविड-19 जैसी गंभीर बीमारियों खतरे के बीच अब दिमागी बुखार ने भी शहर वासियों और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में इस बीमारी के तीन संदिग्ध मामले मिले हैं। हालांकि अभी बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है। बीमारी की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर सुनील शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने रोगियों का पता लगाने के लिए सात से 17 सितंबर तक घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया था। इसमें बुखार, मलेरिया और टीबी के कई रोगी मिले थे। इसी दौरान तीन लोगों में दिमागी बुखार के लक्षण दिखे।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी