फिरोजाबाद में डेंगू का प्रकोप जारी, अब तक 55 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2021

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेंगू का प्रकोप जारी है और यहां अब तक इस बीमारी से 55 लोगों की मौत हो चुकी है। चिकित्सा विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश कुमार प्रेमी ने बुधवार को बताया कि पूरे जिले में अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें अधिकांश बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जिले में पिछले तीन दिनों से डेंगू और वायरल से किसी की भी मौत नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें: करवा चौथ से भी कठिन है हरितालिका तीज का व्रत, इस तरह पूजन कर पाएं अखण्ड सौभाग्य

इसी बीच, स्वयंसेवी संस्थाओं उद्योगपतियों व राजनीतिक दलों ने आगे आकर मदद के हाथ बढ़ाते हुए रक्तदान शिविरों का आयोजन शुरू कर दिया है। जिससे रक्त के अभाव में किसी की मौत न हो और एकत्रित रक्त से प्लेटलेट निकालकर मरीजों को चढाया जा सके। इस संगठनों में साथी फाउंडेशन एवं उद्योगपतियों की संस्था सिंडिकेट भी शामिल है। बुधवार को नगर के फिरोजाबाद क्लब में आई बी ग्लास इंडस्ट्री के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 300 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इधर, मेडिकल कॉलेज के बाहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में मरीज के तीमारदारों को भोजन के पैकेट वितरित करने व गंभीर रोगियों को लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।

मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर संगीता अनेजा ने कॉलेज परिसर में 100 शैय्या यूनिट के समीप लगे कैंप के बारे में पूछे जाने पर बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीज एवं उनके एक तीमारदार को भोजन मेडिकल कॉलेज द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक से अधिक व्यक्ति की परिसर में मौजूदगी को प्रतिबंधित किया जा रहा है जिससे अव्यवस्था न फैले।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार