कर्नाटक Congress ने पूर्व महासचिव Kripa Alva को छह साल के लिए निकाला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 31, 2026

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने राज्य में कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाकर किए गए स्टिंग ऑपरेशन में कथित संलिप्तता को लेकर पार्टी की पूर्व महासचिव कृपा अल्वा को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। केपीसीसी के उपाध्यक्ष एम. नारायणस्वामी की ओर से जारी निष्कासन आदेश में कहा गया है कि इस विवाद के कारण मीडिया में नकारात्मक प्रचार और प्रतिक्रियाओं से पार्टी को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। इसमें कहा गया है, ‘‘इस स्टिंग ऑपरेशन मामले में आपका नाम सामने आया है और इस मामले में आपका आचरण पार्टी विरोधी गतिविधियों के समान है इसलिए, केपीसीसी अध्यक्ष के निर्देश पर आपको तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।’’ इसमें कहा गया है कि घटना में कथित संलिप्तता को लेकर स्पष्टीकरण मांगते हुए अल्वा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने अब तक कोई जवाब या स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

पुलिस ने कहा कि एकत्र किए गए बयानों और साक्ष्यों से वीडियो में बताए गए ऐसे किसी भी घटनाक्रम की पुष्टि नहीं होती है।

प्रमुख खबरें

बाढ़ के बीच Odisha Civil Service मुख्य परीक्षा तय समय पर, परीक्षार्थियों को मुफ्त परिवहन देगी सरकार

Sardar Patel ने मजबूत भारत की नींव रखी: National Unity Day पर अमित शाह का नमन

पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi के बलिदान दिवस पर Sonia Gandhi, खरगे और Rahul ने दी श्रद्धांजलि

Manipur के इंफाल पूर्व में महिला अपहरण मामले में KCP के दो उग्रवादी गिरफ्तार