मेरठ में बढ़ा डेंगू का प्रकोप, मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

By Rajeev Sharma | Aug 26, 2021

मेरठ। बरसात के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार जरा सी लापरवाही परेशानी का सबब बन सकती है।जिले में दो मरीज़ मिलने के बाद स्वस्थ महकमे में हड़कंप का माहौल है, ऐस में मलेरिया विभाग ने भी इन बीमारियों की रोकथाम की पूरी कवायद शुरु कर दी है। 

सीएमओ डॉ। अखिलेश मोहन ने बताया कि इस मौसम में अगर बुखार होता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। मच्छर के काटने के बाद अगर 4 से 7 दिनों तक बुखार, आंखों और सिर में दर्द, जी मिचलाना, पेट में दर्द, त्वचा पर लाल रैशेज़ और मांसपेशियों में दर्द आदि की शिकायत होती है। ब्लड प्लेटलेट्स काउंट तेजी से गिरने लगते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ऐसी स्थिति में लापरवाही कतई न बरतें।

सीएमओ ने बताया कि ऐसे लोग जो कोरोना से ठीक हुए हैं उनमें डेंगू का खतरा अधिक है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने की वजह से इनमें डेंगू की आशंका अधिक होती है। बच्चों और बुजुर्गो की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से उन्हें भी इन बीमारियों का खतरा अधिक होता है। 

इसे भी पढ़ें: मेरठ में बढ़ा डेंगू का प्रकोप, मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट 

जिला मलेरिया अधिकारी बताते हैं कि डेंगू के लिए कोई विशेष दवा उपलब्ध नहीं है। डॉक्टर्स बुखार और दर्द को नियंत्रित करने के लिए दवा देते हैं। शरीर को हाइड्रेट रखना डेंगू नियंत्रित करने का सबसे कारगर तरीका है। पानी और जूस जैसे तरल पदार्थो का पर्याप्त मात्रा में सेवन करने से मरीज की सेहत में तेजी से सुधार होता है। ऐसी स्थिति में पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पीना चाहिए। गंभीर लक्षणों वाले मरीजों को अस्पताल में एडमिट कराने की जरूरत होती है। अत्यधिक गंभीर मामले में पीडि़त व्यक्ति को इंट्रावेनस फ्लूड या इलेक्ट्रोलाइट सप्लीमेंट दिया जाता है। कुछ मामलों में ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग और प्लेटलेट्स ट्रांस्फ्यूजन द्वारा भी उपचार किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश