By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2022
प्रणय को चीन के झाओ जुन पेंग पर 21-13 22-20 से जीत करने में 43 मिनट का समय लगा। वह इस साल के शुरू में दो बार - जून में इंडोनेशिया ओपन और अगस्त में विश्व चैम्पियनशिप - इसी प्रतिद्वंद्वी से हार गये थे। महिला एकल में 2012 ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। वह चीन की झांग यि मान से 48 मिनट तक चले मुकाबले में 17-21 21-19 11-21 से हार गयीं। साइना को चीन की इस खिलाड़ी से साल में दूसरी बार हार मिली है, वह फरवरी में मकाऊ ओपन में भी उससे हार गयी थीं। साइना के बाहर होने से टूर्नामेंट में महिला एकल में भारतीय अभियान भी समाप्त हो गया।