Delhi-NCR में घना कोहरा, दृश्यता कम हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2025

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के बड़े हिस्से में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गयी और सामान्य आवाजाही बाधित हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह छह बजे राष्ट्रीय राजधानी में कोहरा छाया रहा।

पालम हवाई अड्डे पर दृश्यता तेजी से गिरकर 150 मीटर तक रह गयी, जबकि सफदरजंग हवाई अड्डे पर दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई, जो पूरे क्षेत्र में खराब स्थिति का संकेत देता है।

घने कोहरे के कारण कई इलाकों में सड़क यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली को एनसीआर से जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों और राजमार्गों पर वाहन धीमी गति से चलते दिखे।

कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी जिसके कारण सुबह यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। अधिकारियों ने कहा कि सर्दी बढ़ने के कारण आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा छाया रहने का अनुमान है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

U-19 World Cup सेमीफाइनल में भारत का दबदबा, अफगानिस्तान के खिलाफ रनचेज़ में दिखी आक्रामकता

India-Pakistan मैच पर PCB को ICC का अल्टीमेटम, T20 World Cup से बाहर होने का बड़ा खतरा

Virat-Rohit के World Cup 2027 भविष्य पर MS Dhoni का बड़ा बयान, कहा- उम्र नहीं, Fitness देखो

MS Dhoni का बड़ा खुलासा, बताया क्यों नहीं बनेंगे Cricket Commentator, बोले- आंकड़े याद नहीं रहते