दिल्ली के कई इलाकों में छाया घना कोहरा, पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2021

नयी दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने से दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। आईएमडी ने बताया कि बर्फ से ढंके पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों में आने वाली उत्तरी-पश्चिमी हवाओं से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और यह 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में सोमवार को पुरवाई हवाएं चलने और आंशिक रूप से बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 32 जिलों में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि, 3,777 पक्षी मिले संक्रमित

आईएमडी ने बताया कि पालम में सुबह साढ़े आठ बजे बेहद घना कोहरा छाने के कारण दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। वहीं सफदरजंग में दृश्यता 300 मीटर रही। आईएमडी के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’ , 51 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Sukant Kadam, Tarun और Suhas ने पेरिस पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई किया

Mutual fund ने 2024 में शेयरों में 1.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया : Tradejini

जनवरी - मार्च में Nayara Energy की पेट्रोल बिक्री 48 प्रतिशत बढ़ी, निर्यात घटा

वरिष्ठ Congress नेता Digvijay Singh ने EVM पर उठाये सवाल, सुप्रीम कोर्ट पहुँचे