मोदी के साथ ट्विटर वार्तालाप के बाद उठे अटकलों के दौर को देवड़ा ने बताया निराधार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2019

मुंबई। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने मंगलवार को कहा कि उनके भविष्य के राजनीतिक कदम के बारे में जो अटकलें लगायी जा रही हैं वे निराधार हैं। देवड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा की सराहना करते हुए ट्वीट किया था और इस पर प्रधानमंत्री ने जवाबी ट्वीट किया था।देवड़ा ने टेक्सास में मोदी के भाषण की प्रशंसा की थी। प्रधानमंत्री ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए मिलिंद के पिता और अपने दिवंगत मित्र मुरली देवड़ा की अमेरिका के साथ मजबूत संबंधों की प्रतिबद्धता को याद किया था।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि देवड़ा की टिप्पणी पर एआईसीसी जवाब देगी।देवड़ा ने एक बयान में कहा कि उन्हें भारत-अमेरिका संबंधों की विरासत अपने पिता मुरली देवड़ा से मिली है।उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पिता पहली बार 1968 में आदान-प्रदान (एक्सचेंज) छात्र के रूप में अमेरिका गए थे और रॉबर्ट एफ कैनेडी से मिलने के बाद सार्वजनिक जीवन में आने और दोनों लोकतंत्रों के बीच मजबूत संबंध बनाने का फैसला किया।

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल