अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ विभाग का अभियान जारी

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 06, 2022

शिमला  ।  राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जारी इस कार्रवाई में अब तक 1189 बल्क लिटर अल्कोहल, 532 बल्क लीटर डिनेचरड स्पिरिट, 19 ड्रम सील, 29 पेटी अवैध शराब बरामद किया गया। इसके अलावा 1,71000 रुपये का  जुर्माना भी वसूला गया है।

इसे भी पढ़ें: सड़क मार्गों से समयबद्ध बर्फ हटाकर यातायात परिचालन सुनिश्चित किया गया

विभाग द्वारा प्रदेश के सभी अधिकृत लाइसेंस विक्रेताओं एवं निर्माण परिसरों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग के परवाणु स्थित दक्षिण क्षेत्र उड़नदस्ते की टीम ने जीडी ठाकुर, संयुक्त आयुक्त राज्य कर व आबकारी के नेतृत्व में फैक्ट्रियों की जाॅंच कर अनियमितताओं के 7 मामले पकड़े हैं। कालाअंब में निरीक्षण के दौरान अल्कोहल के 19 ड्रम पकड़े गये हैं, जिनमें से 5 ड्रमों में 580 बल्क लीटर आबकारी उत्पाद पाया गया। उन्होंने कहा कि इन सभी ड्रमों को सील कर दिया गया है और सैंपल लेकर लैबोरेट्री भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा इसी फैक्ट्री में 149 बल्क लीटर अल्कोहल ज्यादा मात्रा में व शराब का 692 बल्क लीटर कम पाया गया। टीम द्वारा बद्दी व कालाअंब में स्पिरिट से उत्पाद बनाने वाली 6 कम्पनियों का भी निरीक्षण किया गया। जिनमें चैकिंग के दौरान दो कम्पनियों के स्टाक में 532 बल्क लीटर डिनेचरड स्पिरिट अधिक पाई गई। जबकि चार अन्य मामलों में 460 बल्क लीटर अल्कोहल स्टाक में ज्यादा मात्रा में पाई गई। उन्होंने कहा कि इन सभी सात मामलों में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत आगामी कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के मुख्यमंत्री का चेहरा विधायक तय करेंगे और इसमें भाजपा की लीडरिशप की भी भूमिका रहेगी

उन्होंने कहा कि यदि कोई लाइसेंसी किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा व आबकारी अधिनियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। शराब के अवैध कारोबारियों से सख्ती से निपटा जाएगा।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट पर आज PM Modi की बड़ी बैठक, CCS में होगी Energy Security की समीक्षा

Assam के Dibrugarh में PM Modi का यादगार अनुभव, महिला श्रमिकों संग चायपत्ती तोड़ी, Selfie भी ली

Hollywood की गोल्डन डीवा को Taylor Swift का म्यूज़िकल सलाम! Elizabeth Taylor को समर्पित किया नया वीडियो

April 2026 Festival List: अप्रैल में अक्षय तृतीया, सीता नवमी समेत पड़ेंगे कई बड़े व्रत, देखें Full List