ब्रिगेडियर लखविंदर के आश्रितों को मिलेगी 50 लाख की सहायता राशिः मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2022

चंडीगढ़ ।  मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि तमिलनाडु हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में जान गंवाने वाले हरियाणा के ब्रिगेडियर लखविंदर सिंह लिड्डर के परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके साथ-साथ ब्रिगेडियर के परिवार से किसी एक आश्रित को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। ब्रिगेडियर लखविंदर का निधन उनके परिवार और प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक और अर्ध सैनिक बल की एक्सग्रेसिया पॉलिसी के तहत शहीद होने वाले सैनिक परिवार के आश्रितों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ सरकारी नौकरी दिए जाने का प्रावधान है। इस नीति के तहत हैलिकॉप्टर क्रैश हादसे में जान गंवाने वाले ब्रिगेडियर लखविंदर सिंह की मौत को अस्थाई लड़ाई दुर्घटना मानते हुए विशेष आर्थिक सहायता व नौकरी देने की घोषणा की गई है। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने की राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता, कोविड-19 की रोकथाम में हरियाणा के प्रयासों को केंद्र ने सराहा

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के कुन्नूर जिले में 8 दिसंबर को सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी और ब्रिगेडियर लखविंदर सिंह लिड्डर समेत सेना के कई जवानों ने हैलीकॉप्टर हादसे में जान गंवा दी थी। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी