कोविड महामारी की स्थिति के बीच रोजगार के नुकसान की सही तस्वीर पेश करें: संसदीय समिति ने श्रम मंत्रालय से कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2021

नयी दिल्ली। संसद की एक समिति ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से कोविड-19 जैसी महामारी की स्थिति के बीच रोजगार के नुकसान की सही तस्वीर पेश करने को कहा है। समिति ने मंत्रालय से कहा है कि वह विश्वसनीय एजेंसियों के आंकड़ों और अध्ययन का कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के आंकड़ों मिलान करे जिससे देश में नौकरियों के नुकसान की सही तस्वीर सामने आ सके। श्रम पर संसद की स्थायी समिति की पिछले सप्ताह संसद में पेश 25वीं रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी की वजह से आर्थिक गतिविधियां सुस्त पड़ने से देश में रोजगार पर असर पड़ा है। इस दौरान केंद्र के अलावा राज्यों द्वारा लगाए गए अंकुशों से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। 

इसे भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा को 6 करोड़ रुपए और नौकरी देगी खट्टर सरकार, मुख्यमंत्री बोले- हरियाणा के छोरे ने लठ गाड़ दिया 

इस अध्ययन के अनुसार, 2019 के अंत से 2020 के अंत तक संगठित क्षेत्र के करीब 50 प्रतिशत वेतनभोगी कर्मचारी अब असंगठित क्षेत्र की ओर आ चुके हैं। इनमें से कुछ ने स्व रोजगार शुरू किया है तो कुछ असंगठित क्षेत्र में नौकरी कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Bihar Police SI Exam रद्द करने की मांग को लेकर Patna में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

West Bengal Bypolls: BJP ने Nandigram से हसिरानी रथ और रेजीनगर से सखाराव सरकार को उतारा

चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती अफ़गानिस्तान T20I सीरीज़ से बाहर; पूरी जानकारी यहाँ देखें

जब Sanjay Dutt की वजह से 90s में पूरी फिल्म इंडस्ट्री ठप्प हो गई थी! 1993 टाडा केस का वो सच जिसने बॉलीवुड को हिला दिया