India से मिले विमानन मंचों के संचालन के लिए भारतीय सैनिकों की जगह असैन्य कर्मियों की तैनाती: Maldives

By Prabhasakshi News Desk | May 11, 2024

माले । मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने शनिवार को कहा कि देश में 76 भारतीय सैन्यकर्मियों की जगह हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के असैन्य कर्मचारियों ने ले ली है। एचएएल ने भारत द्वारा उपहार में दिए गए हेलीकॉप्टरों का निर्माण किया था। इस प्रकार स्वदेश लौटने वालों की सटीक संख्या पर संशय भी समाप्त हो गया। नयी दिल्ली में फरवरी में दोनों देशों के बीच एक समझौते के बाद निर्धारित 10 मई की समयसीमा के अनुसार, मालदीव में हेलीकॉप्टरों और डोर्नियर विमान के दो मंचों के संचालन के लिए तैनात भारतीय सैन्यकर्मियों को शुक्रवार तक वापस भेज दिया गया था। 

मालदीव सरकार ने पूर्व में कहा था कि दस्तावेजों से पता चलता है कि मालदीव में दो सैन्य हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान संचालित करने के लिए 89 भारतीय सैनिक हैं। जमीर ने कहा कि भारत द्वारा उपहार में दिए गए हेलीकॉप्टरों का निर्माण करने वाली हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के असैन्य कर्मचारी भारतीय सैन्यकर्मियों की जगह लेने आए हैं।

प्रमुख खबरें

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre