अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, बोले- हमारे विचारों को बनाए रखें पवित्र

By अनुराग गुप्ता | Sep 13, 2021

अयोध्या। राजधानी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया सोमवार को अयोध्या जाएंगे। जहां पर वह रामलला के दर्शन करेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट के माध्यम से दी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज रामलला के दर्शन करने जा रहा हूं। 

उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम ने जनता की ख़ुशहाली की सत्ता का ऐसा मानक स्थापित किया कि राम राज आज भी स्वच्छ शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्रेरणा माना जाता है। प्रभु चरणों में यही विनती है कि हमारे विचारों को सदैव पवित्र बनाए रखने की कृपा बनी रहे।

क्या कांग्रेस से मजबूत है AAP ?

राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने रविवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा मजबूत है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी का मुख्य मुद्दा भाजपा का राष्ट्रवाद बनाम आप का राष्ट्रवाद होगा। भाजपा का राष्ट्रवाद फर्जी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति की काट इसी नीति के जरिए की जा सकती है। वर्ष 2011 में लोगों ने महात्मा गांधी के रास्ते पर चलकर अन्ना हजारे की अगुवाई में भ्रष्टाचार के खिलाफ अहिंसक आंदोलन किया था। मगर 2014 के बाद से हालात पर सांप्रदायिकता हावी हो गई। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़े जनादेश से सरकार बनाएगी: ए के शर्मा 

दरअसल, आप दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाना चाहती है और इसके लिए उन्होंने योगी सरकार को लगातार निशाना बनाने की रणनीति अपनाई है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजनीति का मुख्य केंद्र रहे अयोध्या की तरफ भी अपना रुख कर लिया है।

प्रमुख खबरें

नासिक का उदमल बनेगा महाराष्ट्र का पहला डार्क स्काई गांव, प्रशासन ने 42.14 लाख रुपये मंजूर किए

वैश्विक मंदी और युद्ध की चिंताओं के बीच 7.8 प्रतिशत रही भारत की GDP वृद्धि, पीएम मोदी ने जताई खुशी

नेपाल में बाढ़ के बाद मानसिक आघात से निपटने को 50 विशेषज्ञ तैनात

Airfare Increase India | जेट फ्यूल में 6.28 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी! क्या अब महंगी होगी हवाई यात्रा? जानें नए रेट्स