उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़े जनादेश से सरकार बनाएगी: ए के शर्मा

AK Sharma

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष और विधान पार्षद अरविंद कुमार शर्मा ने रविवार को दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी और ज्यादा सीटें जीतेगी।

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष और विधान पार्षद अरविंद कुमार शर्मा ने रविवार को दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी और ज्यादा सीटें जीतेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले शर्मा पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं और अब उन्होंने राज्य के पश्चिमी हिस्से में जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी ने शनिवार को बुलंदशहर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दौरे के साथ क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत की।

इसे भी पढ़ें: नेशनल कांफ्रेंस के नेता की हत्या के मामले में संदिग्धों के परिवारों के संपर्क में हैं: दिल्ली पुलिस

शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा उत्तर प्रदेश में 2017 की तुलना में 2022 में बड़े जनादेश के साथ सरकार बनाएगी।’’ नोएडा में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (एफओएनआरडब्ल्यूए), नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन जैसे संगठनों के पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों से संवाद किया। शर्मा के साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और नोएडा के विधायक पंकज सिंह भी थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़