UP Election 2022 । उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सिराथू सीट से भरा नामांकन, जेपी नड्डा भी रहे मौजूद

By अंकित सिंह | Feb 03, 2022

कौशांबी (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही है। इन सब के बीच आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौशांबी जिले की सिराथू विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपने नामांकन भाजपा प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया। नामांकन के दौरान केशव प्रसाद मौर्य के नामांकन के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। गुरुवार को करीब 12:30 पर केशव प्रसाद मौर्य ने अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य मां शीतला माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। केशव प्रसाद मौर्य के नामांकन के दौरान उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और अपना दल एस प्रमुख अनुप्रिया पटेल भी मौजूद थीं। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी ने केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल को उतारा है। नड्डा ने मौर्य का नामांकन दाखिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान सिराथू क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास में केशव प्रसाद मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने दावा किया कि यहां भाजपा कार्यकर्ताओं में जिस तरह का उत्साह देखा जा रहा है उससे साफ जाहिर है कि मौर्य की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित है। भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज कर सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि सिर्फ केशव प्रसाद मौर्य जी ही नहीं बल्कि भाजपा को भी जीत मिलेगी और हम फिर से सरकार बनाएंगे। मौर्य ने पिछले 5 वर्षों में यूपी में कुशलता से काम किया है, हमेशा उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर