पश्चिम बंगाल में प्रशिक्षण के दौरान सीमा सुरक्षा बल के उप कमांडेंट की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022

कोलकाता। कोलकाता के वैष्णवनगर इलाके में रविवार को प्रशिक्षण के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक उप कमांडेंट की मौत हो गई। बीएसएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बीएसएफ अधिकारियों समेत 25 कर्मी प्रशिक्षण ले रहे थे कि इस दौरान 78वीं बटालियन के कमान अधिकारी की मौत हो गई। बयान में कहा गया कि प्रशिक्षण के दौरान अजित सिंह तंवर (55) का संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर पड़े।

इसे भी पढ़ें: देश में कोविड-19 के दैनिक मामले मई 2020 के बाद से सबसे कम

बयान के अनुसार उन्हें बीएसएफ की एक एम्बुलेंस से एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। तंवर राजस्थान के झुंझुनू के रहने वाले थे।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath के 9 साल: Ram Mandir से Kashi Corridor तक, UP में सांस्कृतिक पुनर्जागरण

Puducherry में चुनावी घमासान तेज, BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली List, जानें सियासी समीकरण

Skoda Kushaq Facelift की धमाकेदार Entry, क्या Creta और Seltos को मिलेगी कड़ी टक्कर?

Aarti Rules: शास्त्रों में क्या है Aarti का सही नियम? दीपक हाथ में रखना सही या थाली में