मुजफ्फरनगर में टोल प्लाजा के उप प्रबंधक की अपहरण के बाद हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2025

दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छपार टोल प्लाजा के एक उप प्रबंधक का अपहरण कर चाकू मारकर हत्या कर दी गई, वहीं प्लाजा प्रबंधक इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रविशंकर ने बताया कि मृतक की पहचान छपार टोल प्लाजा के उप प्रबंधक अरविंद पांडेय के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह मेरठ जिले के जानी थाना इलाके में उनका शव मिला, जिस पर चाकू से कई वार किए गए थे।

हमले में टोल प्लाजा प्रबंधक मुकेश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज जारी है। चौहान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो टोल प्लाजा कर्मचारियों सुगम और शिव मलिक सहित कई लोगों के खिलाफ हत्या, अपहरण और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं।

शिकायत के अनुसार, आरोपी बृहस्पतिवार देर रात एक कार में सवार होकर आए और प्रबंधक के कमरे में जबरन घुस गए। इसके बाद पांडेय का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने पांडेय की हत्या कर दी और चौहान को घायल कर दिया।

पुलिस को संदेह है कि उप प्रबंधक और आरोपी कर्मचारियों के बीच पुरानी रंजिश इस अपराध का कारण हो सकती है। सीओ ने बताया कि कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

प्रमुख खबरें

पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी नहीं दी, गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने कहा- हम तो उन्हें जानते तक नहीं

ED ने महाराष्ट्र में ISIS से जुड़े मॉड्यूल के 40 से अधिक ठिकानों पर की छापेमारी, 9.7 करोड़ रुपये जब्त

Delhi AQI: गंभीर स्थिति में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता, CAQM ने लगाया GRAP 4

Goa Nightclub Fire Tragedy : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोवा के दो नाइट क्लब सील