विधानसभा उपाध्यक्ष ने अग्निकांड से असामयिक मृत्यु पर जताया गहरा शोक पुलिस को जांच के भी दिए निर्देश

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 14, 2021

चम्बा  बीती रात  चुराह घाटी की बिहाली ग्राम पंचायत के तहत करातोट गांव के एक मकान में अचानक लगी आग के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों पिता और 3 बच्चों की असामयिक मृत्यु पर विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ हंस राज ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

 

इसे भी पढ़ें: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेश गीत की रचना की जाएगीः गोविन्द सिंह ठाकुर

 

घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा उपाध्यक्ष ने स्थानीय प्रशासन , पुलिस और मेडिकल टीम साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में परिवार के सदस्यों की मृत्यु की घटना अत्यंत दुखद है। इस घटना से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर भी सदमा लगा है। उन्होंने  ईश्वर से  उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति से उबरने में मदद की भी प्रार्थना की है ।

 

 

इसे भी पढ़ें: विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

 

 

इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष ने फौरी राहत के तौर से 20 हजार परिजनों को दिए और हर संभव सहायता करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस उप अधीक्षक सलूणी को इस पूरे मामले की जांच को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई के  निर्देश दिए।

गौरतलब है कि इस दुर्घटना में मोहम्मद रफी(26), जैतून(6), जुलेखा (2) और समीर(4) की मृत्यु हुई है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान