By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2022
चंडीगढ़| पंजाब में वर्ष 2015 में हुई कथित बेअदबी की घटनाओं की जांच के लिए गठित आयोग का नेतृत्व करने वाले न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजीत सिंह ने बुधवार को दावा किया कि फरीदकोट में कथित तौर पर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के पीछे डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों का हाथ था।
पूर्व न्यायाधीश ने 2015 में कथित बेअदबी और उसके बाद हुई पुलिस गोलीबारी की घटनाओं की जांच पर आधारित अपनी किताब द सैक्रिलेज में यह खुलासा किया। बुधवार को यहां किताब का विमोचन किया गया।