जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के मामले में डेरेक चौविन को 22 साल छह महीने जेल की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2021

मिनियापोलिस (अमेरिका)। अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के मामले में मिनियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चौविन को 22 साल छह महीने जेल की सजा सुनायी गयी है। चौविन ने फ्लॉयड की गर्दन को अपने घुटने से दबाया था जिसके कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद अमेरिका में नस्ली भेदभाव के खिलाफ सबसे बड़ा आंदोलन हुआ था। यह फैसला ऐसे वक्त में आया जब करीब एक साल की चुप्पी के बाद चौविन ने फ्लॉयड के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और उम्मीद जतायी कि आखिरकार अब ‘‘उनके मन को कुछ शांति मिलेगी।’’ अश्वेत व्यक्ति की हत्या के मामले में किसी पुलिस अधिकारी को दी गयी अब तक कि यह सबसे लंबी अवधि वाली जेल की सजा है।

इसे भी पढ़ें: Anti Drug Addiction Day: पीएम मोदी ने कहा, नशा ना तो अच्छी चीज और ना ही स्टाइल की अभिव्यक्ति

फ्लॉयड के परिवार के वकील बेन क्रम्प ने कहा कि परिवार को उम्मीद है कि चाौविन को आगामी संघीय नागरिक अधिकारों की सुनवाई के दौरान अधिकतम सजा होगी। उन्होंने कहा कि यह मिनिसोटा में किसी पुलिस अधिकारी को मिली अब तक की सबसे लंबी अविध की सजा है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वास्तविक न्याय तभी होगा जब अमेरिका में अश्वेत पुरूषों और महिलाओं को महज रंग के आधार पर पुलिस के हाथों मारे जाने का डर नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान