पीएम मोदी के नेतृत्व में Desh Ki Badli Soch, भाजपा ने शुरू किया नया अभियान

By अंकित सिंह | Aug 16, 2022

देश आजादी का 75 वां वर्षगांठ मना रहा है। लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण के बाद देश को संबोधित करते हुए दावा किया कि आजादी के इतने दशकों के बाद पूरे विश्व का भारत की ओर देखने का नजरिया बदल चुका है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि समस्याओं का समाधान भारत के धरती पर दुनिया खोजने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कहा गया कि आने वाले 25 साल के लिए हमें पंच प्रण पर शक्ति, संकल्पों और सामर्थ्य को केंद्रित करना होगा। इसमें प्रधानमंत्री ने विकसित भारत, गुलामी की सोच से आजादी, विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता तथा नागरिकों का कर्तव्य का जिक्र किया। इसके बाद अब भाजपा की ओर से एक नया कैंपेन शुरू किया जा चुका है। भाजपा ने इस कैंपेन को देश की बदली सोच का नाम दिया है। इसमें यह बताने की कोशिश की गई है कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व में देश के लोगों की सोच बदलने में कामयाबी हासिल की है। भाजपा की ओर से इस को लेकर कई ग्राफिक्स भी साझा किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा सांसद ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, विभाजन विभीषिका को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की

इसके अलावा भाजपा की ओर से 2009 में मनमोहन सिंह ने एक भाषण का जिक्र किया गया है और 2017 में मोदी के भाषण का जिक्र है। इसमें यह बताने की कोशिश की गई है कि पहले सिर्फ खोखले शब्द बोले जाते थे। लेकिन अब आतंकवाद के खिलाफ सरकार का रुख स्पष्ट है और कड़ी कार्रवाई भी की जाती है। एक और ग्राफिक्स में 1950 के पंडित नेहरू के भाषण का जिक्र है। वही 2019 के मोदी के भाषण का जिक्र है। इसमें यह बताने की कोशिश की गई है कि पहले व्यापारियों को बेईमान कहा गया था। लेकिन अब उन्हें धन निर्माता कहा जा रहा है। एक ग्राफिक्स में यह बताने की कोशिश की जा रही है कि पहले लोगों को विवरण लेने के लिए कहा जाता था। लेकिन अब सरकार की ओर से आंकड़े साझा किए जाते हैं। एक ग्राफिक्स में 2008 में मनमोहन सिंह के भाषण को और 2019 में नरेंद्र मोदी के भाषण को दिखाया गया है। इसमें यह बताने की कोशिश की गई है कि पहले वोट बैंक के लिए अल्पसंख्यकों को खुश करने की कोशिश होती थी लेकिन आज बिना किसी भेदभाव के लगातार विकास के काम किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी

Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश