अनिल देशमुख को गिरफ्तारी के बाद चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2021

मुंबई। धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बृहस्पतिवार को यहां जेजे अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देशमुख के स्वास्थ्य संबंधी सभी मानदंड स्थिर हैं। देशमुख फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं,जहां उनसे धनशोधन मामले में पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कटौती पर बोले अमित शाह- संवेदनशील निर्णय, आम आदमी को मिलेगी राहत

अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)के नेता को दोपहर बाद करीब 12 बजे ईडी के कार्यालय से बाहर लाया गया और उन्हें दक्षिण मुंबई के अस्पताल ले जाया गया। दोपहर बाद 12.30 से 1.30 बजे के बीच अस्पताल में उनकी नियमित जांच की गई इसके बाद उन्हें ईडी के कार्यालय वापस ले जाया गया। गौरतलब है कि धनशोधन मामले में 12घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद सोमवार रात देशमुखको गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Congress चीफ Govind Singh Dotasra बोले, विपक्ष के सवालों से बच रहे CM भजनलाल

युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा 1857 Shaheed Smarak, Amit Shah ने Ambala में किया नमन

Adani Ports का यूरोप में विस्तार, 2.56 अरब यूरो में Evos BV की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: UGC नियमों की समीक्षा, शेयर बाजार में तेजी और रोनाल्डो का संन्यास