Operation Sindoor में Bengaluru में बने Suicide Drones ने निभाई अहम भूमिका, इसकी मारक क्षमता से हर पाकिस्तानी के मन में डर बैठ गया है

By नीरज कुमार दुबे | May 08, 2025

पाकिस्तान में चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने स्कैल्प क्रूज़ मिसाइलों और हैमर बमों के साथ-साथ सटीक हमलों के लिए स्वदेशी रूप से निर्मित स्काईस्ट्राइकर 'सुसाइड ड्रोन' भी इस्तेमाल किये थे। हम आपको बता दें कि बेंगलुरु स्थित अल्फा डिज़ाइन (ADTL) और इज़राइल की एल्बिट सिस्टम्स के संयुक्त सहयोग से विकसित स्काईस्ट्राइकर 'सुसाइड ड्रोन' ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अपना पहला मिशन सफलतापूर्वक संचालित किया। हम आपको बता दें कि दुश्मन के ठिकानों का पता लगाकर हमला करने के लिए डिज़ाइन किए गए ये घूमते हुए लक्ष्य भेदी हथियार 5 किलोग्राम का विस्फोटक ले जाने में सक्षम हैं और 100 किलोमीटर की दूरी तक सटीक हवाई हमला कर सकते हैं। इन ड्रोनों ने हर पाकिस्तानी के मन में गहरा डर बिठा दिया है क्योंकि इनकी मारक क्षमता देखने के बाद हर किसी को अपने उपर इस ड्रोन के होने का अहसास हो रहा है। हम आपको बता दें कि इन ड्रोनों को भारतीय सेना में 2021 की एक खरीद अनुबंध के तहत शामिल किया गया था जिसमें 100 यूएवी शामिल थे। सूत्रों ने बताया कि स्काईस्ट्राइकर ड्रोनों को आतंकवाद विरोधी अभियानों में प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया गया, खासकर पीओके में स्थित आतंकी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने में।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता