दिल्ली दंगा मामले में मीडिया ने मेरे खिलाफ पूर्वाग्रही धारणा बनाने की रूपरेखा की तैयार: उमर खालिद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2021

नयी दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद ने बृहस्पतिवार को यहां एक अदालत के समक्ष कहा कि उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुए दंगों के मामले में मीडिया ने उनके खिलाफ पूर्वाग्रही धारणा बनाने के लिए ‘‘सोचीसमझी रूपरेखा ’’ बनाई और ‘‘सम्मिलित प्रयास’’ किया। मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेटदिनेश कुमार की अदालत में खालिद की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान ये टप्पणियां की गई। याचिका में खालिद ने आरोप लगाया कि इससे पहले अदालत कोई संज्ञान ले पाती उनके खिलाफ दाखिल पूरक आरोप पत्र सार्वजनिक करके एक ‘‘अनैतिक मीडिया ट्रायल’’ शुरू किया गया। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र, कहा- ट्रंप की यात्रा के दौरान दंगे कराने की रची थी साजिश 

खालिद ने यह भी कहा कि उसके कथित प्रगटीकरण बयानों के अंश, जिनका कानून की अदालत में कोई मूल्य नहीं, उन्हें भी हेडलाइन बनाया गया। खालिद ने मीडिया की एक खबर का जिक्र किया जिसमें कथित तौर पर अदालत को यह कहते हुए उद्धत किया गया था कि खालिद और सह आरोपी ताहिर हुसैन ने साथ मिल कर साजिश रची। खालिद ने दावा किया कि मीडिया ऐसा दिखा रहा है कि जैसे अदालत ने तब यह कहा जब उसनेआरोप पत्र पर संज्ञान भर लिया था। अदालत ने कहा कि इस पर वह अलग से शिकायत दाखिल कर सकता है। अदालत ने मामले कीअगली सुनवाई के लिए 19 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच