मेरठ में बनने वाले खेल विवि का डिजाइन तैयार,2 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शिलान्यास

By राजीव शर्मा | Dec 29, 2021

मेरठ,तहसील सरधना के सलावा में दो जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिलान्यास कार्यक्रम से पहले तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। मेजर ध्यानचंद खेल विवि मेरठ का डिजाइन तैयार हो गया है।दिल्ली की डीडीएफ कंसल्टेंट कंपनी ने मंदिरनुमा डिजाइन तैयार किया है। खेल विश्वविद्यालय के डिजाइन में पांच ब्लॉक बनाए गए हैं। इसमें प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक, लाइब्रेरी ब्लॉक, खाली स्थान और भविष्य के लिए होने वाले निर्माण के लिए स्थान छोड़ा गया है। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का डिजाइन मंदिर के आकार का बनाया गया है। खासतौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीडीएफ कंसल्टेंट को मंदिरनुमा आकार देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ही डिजाइन तैयार किया गया है। जल्द ही इसका प्रजेंटेशन मुख्यमंत्री के समक्ष होगा। 

सरधना के सलावा में लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से 36.98 हेक्टेयर जमीन में विश्वविद्यालय का निर्माण होगा। यहां ओलिंपिक खेल जैसे-हाकी, वालीबाल, ट्रैक एंड फील्ड, शूटिग रेंज, जैवेलिन थ्रो, भारोत्तोलन व कुश्ती आदि के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। भारत के परंपरागत खेल मलखंब, खो-खो आदि के प्रोत्साहन के लिए भी प्रशिक्षण होगा।खेल विश्वविद्यालय की विभिन्न बिल्डिंग पर खेलों की आकृति बनाई गई हैं। इसमें हॉकी, फुटबॉल, निशानेबाजी आदि रहेंगी। जिससे विश्वविद्यालय में प्रवेश करने पर एक अलग अनूभुति हो सके। वहीं, पर्यावरण को हरा-भरा करने के लिए हरियाली के लिए काफी स्थान छोड़ा गया है। विश्वविद्यालय के एक तरफ सड़क और पीछे गंगनहर बहती रहेगी।

सलावा में खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा को लेकर तेजी से तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर मैदान का समतल कराने के बाद मंच और हेलीपैड का निर्माण चल रहा है। लोक निर्माण विभाग यहां 40 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था कर रहा है। मंगलवार को कार्यक्रम के लिए टेंट लगाने का काम शुरू हो गया। सभा से एक दिन पहले मंच और वाटर प्रूफ पंडाल तैयार हो जाएगा। इस दौरान सीडीओ शशांक चौधरी और एसडीएम सूरज पटेल समेत कई अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda