सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनर स्वपनिल शिंदे ने कराया लिंग परिवर्तन, रखा नया नाम सायशा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2021

मुंबई। फैशन डिजाइनर स्वप्निल शिंदे ने अपना लिंग परिवर्तन करा कर अपना नया नाम सायशा रख लिया है। फिल्म इंडस्ट्री में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, श्रद्धा कपूर, तापसी पन्नू और कियारा आडवाणी जैसी अभिनेत्रियों के लिये काम कर चुकीं शिंदे ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लिंग परिवर्तन के अपने कदम को सार्वजनिक किया। शिंदे ने लिखा, “अपने जन्म से इतर, हमेशा कुछ ऐसा होता है जो आपको आपके बचपन की याद दिलाता है। मेरे लिये, यह मुझे ऐसे अकेलेपन में ले जाता जो दर्द, दबाव देता है और मुझे एकाकीपन में धकेल देता जहां हर पल मेरा भ्रम बढ़ता जाता।” शिंदे ने कहा कि क्योंकि वह दूसरों से “अलग” थीं इसलिये स्कूल और कॉलेज के दौरान उनके साथी उनका मजाक उड़ाते। उन्होंने लिखा, “स्कूल और कॉलेज के दौरान लड़के मुझे अलग होने के कारण परेशान करते थे तो वहीं मेरे अंदर की पीड़ा उससे भी बुरी थी।” शिंदे ने लिखा, “मैं उस हकीकत में जीने में घुटन महसूस करती थी जिसके बारे में मुझे पता था कि वह मेरी नहीं है।

प्रमुख खबरें

Nepal Tibet सीमा पर आई Flood में 288 भारतीय लापता, राहत कार्य में जुटा MEA

25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, Global South की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

Dolphin के साथ क्रूरता! बिहार के Saharsa में दुर्लभ डॉल्फिन का शिकार करने पर Action, आरोपी गिरफ्तार

Shubman Gill का Colombo Test पर बयान: 250 ओवर Fielding की, हमने सब किया!