नौ बार टॉस हारने के बाद बेताब डु प्लेसिस उठाएंगे ये कदम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2019

रांची। एशिया में लगातार नौ मैचों में टास गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस अब सिक्के की उछाल में अनुकूल परिणाम पाने के लिये इतने बेताब हैं कि उन्हें भारत के खिलाफ शनिवार से यहां शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में अपने स्थान किसी अन्य को टास के लिये भेजने में भी दिक्कत नहीं है। दक्षिण अफ्रीका भारतीय परिस्थितियों में जूझता रहा है और पहले दो टेस्ट मैचों में टास नहीं जीतने से उसके लिये चीजें और मुश्किल हो गयी। भारत ने विशाखापत्तनम और पुणे में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 500 से अधिक रन बनाये।

डुप्लेसिस ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि हम वास्तव में चाहते हैं कि हम इस टीम से अपनी शर्तों पर मुकाबला करें। पहले टेस्ट मैच में कुछ चरणों में हमने ऐसा किया। इसलिए उम्मीद है कि कल हम टास से इसकी शुरुआत करेंगे। उन्होंने हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि संभवत: हम बदलाव करेंगे कल टास के लिये किसी अन्य को भेजकर क्योंकि मेरा रिकार्ड अभी तक इसमें (टास जीतने) अच्छा नहीं रहा है। 

इसे भी पढ़ें: CoA ने ICC से कहा, बोर्ड के हालिया फैसलों को नहीं मानेगा BCCI

डुप्लेसिस ने कहा कि अगर उनकी टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका मिलता है तो फिर कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर आप पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करते हो तो फिर वहां से कुछ भी संभव है। उम्मीद है कि अगले दो दिन में इसका पता चल जाएगा और हम अच्छा स्कोर बनाएंगे। पिच थोड़ी शुष्क लग रही है और ऐसे में पहली पारी के रन महत्वपूर्ण साबित होंगे। इसके बाद दूसरी पारी में कुछ भी हो सकता है। 

प्रमुख खबरें

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल

Saharanpur में देवबंद के पास बड़ा हादसा, कंटेनर की टक्कर से चार श्रद्धालुओं की मौत