गठन के बाद से 32 सालों के सैन्य शासन के बावजूद Pak Army पर ही लोगों को विश्वास, चुनाव आयोग सबसे निचले क्रम पर

By अभिनय आकाश | Feb 03, 2024

पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने हैं। लेकिन चुनावों से पहले एक सर्वेक्षण में 74 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग के साथ शक्तिशाली पाकिस्तान सेना 'सबसे भरोसेमंद संस्थान' के रूप में उभरी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आयोग आठ संस्थानों में सबसे कम भरोसेमंद है। इप्सोस पाकिस्तान ने जनवरी 2024 में वॉयस ऑफ अमेरिका (वीओए) के लिए 'पाकिस्तानी युवाओं की राजनीतिक भागीदारी परिदृश्य' नाम से सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण का सैंपल साइज 2,050 लोगों का था। टारगेटेड लोग देश भर से 18-34 आयु वर्ग के लोग थे। पाकिस्तानी सेना के बाद, देश की दूसरी सबसे भरोसेमंद संस्था सुप्रीम कोर्ट है, जिसकी अप्रूवल रेटिंग 58 प्रतिशत है, जबकि मीडिया तीसरी सबसे बड़ी भरोसेमंद संस्था साबित हुई है।

इसे भी पढ़ें: चुनाव से पहले पैसे का मोहताज पाकिस्तान बेचेगा अपनी राष्ट्रीय एयरलाइन, भारत के साथ जंग में शामिल PIA की किस्मत कैसे डूब गई?

सर्वेक्षण में भाग लेने वालों से पूछा गया कि क्या उनका मानना ​​है कि कोई भी विदेशी या अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव पाकिस्तानी सरकार के प्रदर्शन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 3 प्रतिभागियों में से एक का मानना ​​है कि पाकिस्तान पर 'अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव' है। इसके अलावा, 75 प्रतिशत उत्तरदाताओं (4 में से 3) का मानना ​​है कि अगले सप्ताह के चुनाव देश को सही दिशा में ले जाएंगे और 3 में से 2 उत्तरदाताओं को उम्मीद है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होंगे। इसके अलावा, 88 प्रतिशत का मानना ​​है कि उनका वोट महत्वपूर्ण है। 

केवल 54 प्रतिशत युवाओं ने उत्तर दिया कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में राजनीति, उम्मीदवारों और उनके घोषणापत्रों के बारे में सूचित रहते हैं, जबकि केवल 29 प्रतिशत का कहना है कि वे कुछ राजनेताओं और राजनीतिक दलों का समर्थन करते हैं और उनकी रैलियों और जुलूसों में भाग लेने का इरादा रखते हैं। उत्तरदाताओं से पूछा गया कि क्या वे 8 फरवरी को आगामी आम चुनाव में अपना वोट डालेंगे। लगभग 70 प्रतिशत ने दावा किया कि वे वोट डालेंगे। सर्वेक्षण से पता चलता है कि 2018 से 2024 तक, 5 में से 1 ने अपनी पसंदीदा पार्टी बदल ली है, 78 प्रतिशत ने दावा किया कि वे उसी पार्टी को वोट देंगे, जबकि 22 प्रतिशत पसंदीदा पार्टी बदलने का इरादा रखते हैं। 

प्रमुख खबरें

Kolkata में TMC पर QR Code वाला हमला, पोस्टर पर लिखा- नौकरी-राशन के लिए Pay2TMC

मैंने PM Modi को आतंकी नहीं कहा,सफाई देते हुए Mallikarjun Kharge बोले- ED और CBI का आतंक फैला रहे हैं

ममता राज में 7000 Industries बंद! योगी बोले- TMC ने 30 लाख युवाओं की नौकरी छीनी

पप्पू यादव पागल हो गए हैं, उनकी पत्नी भी नेता हैं... पूर्णिया सांसद के बयान पर अनंत सिंह का पलटवार