Delhi में 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के बावजूद प्रधानमंत्री की रैली में उमड़ी भीड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए दिल्ली और आसपास के इलाकों से भारी भीड़ भगवा कपड़े पहनकर गर्मी के बावजूद बुधवार को यहां द्वारका में भाजपा की चुनावी रैली में इकट्ठा हुई।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है और यह येलो अलर्ट जोन में रहा। मोदी, मोदी और जय श्रीराम नारों के बीच प्रधानमंत्री शाम करीब 6:15 बजे मंच पर पहुंचे, तो महिलाओं समेत कई लोगों ने ढोल की थाप पर नृत्य किया।

उन्होंने मोदी का स्वागत करते हुए मोदी जी को जय श्रीराम और अबकी बार 400 पार के नारे लगाए। शाहदरा से रैली स्थल पर पहुंचीं कृष्णा देवी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनने के लिए दिल्ली से ही नहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग पहुंचे हैं।

रैली में एक अन्य व्यक्ति करण सिंह ने कहा, हम एक मजबूत सरकार चाहते हैं, न कि मजबूर सरकार। हम देश भर में विकास देख रहे हैं, एक्सप्रेसवे को देखें। मौसम चाहे कैसा भी हो, प्रधानमंत्री के संबोधन में इस तरह की भारी भीड़ की हमेशा उम्मीद की जाती है।”

दिल्ली की निवासी करुणा सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2016 में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का उल्लेख करते हुए कहा, हम भाग्यशाली हैं कि हमें ऐसे क्षण देखने को मिले।

प्रमुख खबरें

Hiroshima Day 2026: क्यों मनाया जाता है हिरोशिमा डे? जानिए परमाणु हमले की पूरी कहानी

Nitin Gadkari on E20 Petrol: पुरानी गाड़ियों के लिए भी सुरक्षित है इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल, घबराने की जरूरत नहीं

Sheikh Hasina Speech | देश से दूर, लेकिन अपने लोगों से कभी अलग नहीं हुई हूं...फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना

Dubai के Jebel Ali Industrial Zone में 7 भीषण धमाके, धुएं के गुबार से सहमा UAE का ट्रेड हब