कांग्रेस के वॉकआउट पर बोले अधीर रंजन, वित्त मंत्री होते हुए भी सीतारमण ने UPA के कार्यकाल पर लगाए झूठे इल्जाम

By अनुराग गुुप्ता | Feb 10, 2022

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2022-23 के बजट पर लोकसभा में चली चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान कांग्रेस, आईयूएमएल और डीएमके ने वाकआउट किया। इस पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वित्त मंत्री होते हुए भी उन्होंने यूपीए के कार्यकाल पर झूठे इल्जाम लगाए हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi Speech । शशि थरूर का तंज, अपने भाषण में सिर्फ कांग्रेस पार्टी पर हमला करते रहे पीएम मोदी

क्या बोली निर्मला सीतारमण ?

वित्त मंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि देश में इस विपक्षी पार्टी के कारण ही अंधकाल था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में लोगों के वित्तीय समावेश और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अमृतकाल की दिशा में कदम बढा़या गया है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार, खासकर इसके दूसरे कार्यकाल में महंगाई दहाई अंकों में थी, वह भी निश्चित तौर पर अंधकाल था...कोयला घोटाला था, 2जी घोटाला था, अंतरिक्ष-देवास घोटाला था। रोजाना सुबह के अखबार में भ्रष्टाचार की खबरें आती थीं...नीतिगत पंगुता थी। वह अंधकाल था।

प्रमुख खबरें

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी

Mahadev App से सट्टेबाजी में 94400 करोड़ रुपये की कमाई, ED ने कोर्ट को बताया

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया